बैंक से लिया नौ लाख का लोन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 9:30 PM
बैंक से लिया नौ लाख का लोन संवाददाता, पटना अनुसूचित जाति-जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने नौ लाख रुपये का बैंक-लोन ले रखा है. हालांकि, दो बैंकों खातों में उनके क्रमश: 15 लाख और 1.56 लाख रुपये हैं. हां, उनकी पत्नी मंजु कुमारी इस मोरचे पर कमजोर हैं. बक्सर के पंजाब नेशनल बैंक […]
बैंक से लिया नौ लाख का लोन संवाददाता, पटना अनुसूचित जाति-जन जाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने नौ लाख रुपये का बैंक-लोन ले रखा है. हालांकि, दो बैंकों खातों में उनके क्रमश: 15 लाख और 1.56 लाख रुपये हैं. हां, उनकी पत्नी मंजु कुमारी इस मोरचे पर कमजोर हैं. बक्सर के पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट में मात्र 625 रुपये ही जमा हैं. अनुसूचित जाति-जन जाति कल्याण मंत्री ने बीमा कराने में कोताही नहीं बरती है. उन्होंने 26 लाख का बीमा का करा रखा है. उनके पास स्वर्ण व उनके व परिवार में 100 ग्राम सोने का आभूषण और 485 ग्राम चांदी के आभूषण हैं. उनके पास पांच एकड़ जमीन भी है, जिसकी ताजा लागत 83.92 लाख रुपये हैं. उनके पास दो गाड़ियां क्रमश: स्काॅर्पियो और बोलोरो भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










