रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान अधिकारिक नजरिया : आलोक मेहता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 8:10 PM
रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान अधिकारिक नजरिया : आलोक मेहता संवाददाता, पटनाराज्य सरकार में सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा है कि बिहार की चिंता सरकार में शामिल तीनों दलों का है. उन्होंने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उनका बयान अधिकारिक नजरिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में […]
रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान अधिकारिक नजरिया : आलोक मेहता संवाददाता, पटनाराज्य सरकार में सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा है कि बिहार की चिंता सरकार में शामिल तीनों दलों का है. उन्होंने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह हमारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. उनका बयान अधिकारिक नजरिया है. उन्होंने कहा कि मीडिया में बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. विधि व्यवस्था संबंधी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार को बदनाम करने के लिए विपक्षी पार्टी के नेता बयानबाजी कर रहे हैं. पार्टी के प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने विधि व्यवस्था के नाम पर लालू प्रसाद की चिंता को जायज बताते हुए कहा कि सरकार में राजद बड़ा भाई है, ऐसे में राजद सुप्रीमों ने जो कहा है वह सही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










