कला-संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:55 PM
कला-संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम कला-संस्कृति मंत्री सोने -चांदी के आभूषणों अौर मोटर गाड़ियों के हैं धनीपटना के बेउर और महुआ में है मंत्री और मंत्री-पत्नी के चार 97. 20 लाख के मकान कला-संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम सोने -चांदी के आभूषणों अौर मोटर गाड़ियों के धनी हैं. उनके पास 555 ग्राम सोना, जबकि 8.35 किलो चांदी […]
कला-संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम कला-संस्कृति मंत्री सोने -चांदी के आभूषणों अौर मोटर गाड़ियों के हैं धनीपटना के बेउर और महुआ में है मंत्री और मंत्री-पत्नी के चार 97. 20 लाख के मकान कला-संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम सोने -चांदी के आभूषणों अौर मोटर गाड़ियों के धनी हैं. उनके पास 555 ग्राम सोना, जबकि 8.35 किलो चांदी के आभूषण हैं. यानी वे अौर उनकी पत्नी 17. 47 लाख के स्वर्ण व चांदी के आभूषणों की स्वामी हैं. वे गाड़ियो के भी अच्छे शौकीन हैं. उनके पास 12.95 की लागत वाली महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी है, हालांकि इसके लिए उन्होंने तीन बैंकों से 41. 66 लाख का कर्ज ले रखा है. कला-संस्कृति मंत्री भूमि के मामले में भी संपन्न हैं. उनका पटना के बेउर और सादापुर में अपना मकान हैं. इसेक अलावा मीठापुर, गादोपुर बुजुर्ग और सादापुर महुआ मे भी उनकी जमीन है. इसकी लागत 97. 20 लाख रुपये है. कला-संस्कृति मंत्री 3.54 लाख की आय के विरुद्ध हर साल इनकम टैक्स रिर्टन भी दाखिल करते हैं. बैंक अकाउंट में उनका 8.90 लाख, पत्नी का 1.37 लाख और संतान का 9503 रुपये जमा है. उन्होंने 11.39 लाख का एनएसएस भी ले रखा है और 33. 50 हजार का बीमा भी कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










