नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी के पास एक करोड़ 88 लाख की चल-अचल संपत्ति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:39 PM

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी के पास एक करोड़ 88 लाख की चल-अचल संपत्तिसात लाख 33 हजार का कर्ज भी है उनपरसंवाददाता,पटनानगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी और उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास कुल एक करोड़ 88 लाख 47 हजार की संपत्ति है. मंत्री के पास एक करोड़ पांच लाख की संपत्ति जबकि […]

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी के पास एक करोड़ 88 लाख की चल-अचल संपत्तिसात लाख 33 हजार का कर्ज भी है उनपरसंवाददाता,पटनानगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी और उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास कुल एक करोड़ 88 लाख 47 हजार की संपत्ति है. मंत्री के पास एक करोड़ पांच लाख की संपत्ति जबकि उनकी पत्नी 82 लाख की मालकिन हैं. मंत्री की चल संपत्ति 33 लाख 44 हजार की है जबिक उनकी पत्नी के पास 14 लाख चार हजार की अचल संपत्ति है. इसी तरह से मंत्री जी के पास जमीन व फ्लैट मिलकर 72 लाख 52 हजार की संपत्ति है तो उनकी पत्नी संध्या हजारी के पास 68 लाख 45 हजार की अचल संपत्ति है. मंत्री जी के पास एक कार है जिसकी कीमत 26 लाख है जबकि पत्नी के पास कोई कार नहीं है. नगर विकास मंत्री के पास कोई हथियार नहीं है. नगर विकास मंत्री पर सात लाख 33 हजार का कर्ज है जबकि उनकी पत्नी कर्ज से मुक्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन