मंत्री की संपत्ति का ब्योरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 7:23 PM
मंत्री की संपत्ति का ब्योरा विजेन्द्र प्रसाद यादवऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास करीब सवा करोड़ की चल व अचल संपत्ति है. ये वाहन और हथियार के शौकीन नहीं है. वाहन के नाम पर इनके पास सिर्फ एक अंबेसडर कार है. हर महीने इन्हें 12 हजार रुपये वीएसएनएल के टावर से किराया आता है. […]
मंत्री की संपत्ति का ब्योरा विजेन्द्र प्रसाद यादवऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के पास करीब सवा करोड़ की चल व अचल संपत्ति है. ये वाहन और हथियार के शौकीन नहीं है. वाहन के नाम पर इनके पास सिर्फ एक अंबेसडर कार है. हर महीने इन्हें 12 हजार रुपये वीएसएनएल के टावर से किराया आता है. श्री यादव के पास 50 हजार तथा 40 हजार पत्नी के पास नकद है. बैंक में 4647075 रुपया जमा है. इनके पास उ 67 लाख रुपये की जमीन और मकान है. श्री यादव के पास 32 लाख रुपये मूल्य का सोने की ज्वेलरी है, जबकि पत्नी के पास 95 हजार मूल्य का सोने का तथा 32 हजार मूल्य का 900 ग्राम का चांदी की ज्वेलरी है. शैलेश कुमारग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार के पास 1.65 करोड़ की संपत्ति है. इसमें स्वयं पत्नी और बच्चों की संपत्ति भी शामिल है. स्वयं व पत्नी पर 292880 रुपये कर्ज भी है. श्री कुमार के पास 40 हजार व पत्नी के पास 11 हजार व इनके बच्चों के पास 6 हजार नकद है. इनके पास एक स्काॅर्पियो व एक गन तथा पिस्टल है. मंत्री दंपती के पास 32 दुधारु पशु हैं. मंत्री के पास 12 गाय व 10 भैंस है, जबकि पत्नी के पास पांच-पांच गाय व भैंस हैं. मंत्री के पास खुद की चल संपत्ति 40 लाख और 78.24 लाख की अचल संपत्ति है. पत्नी के पास 11.46 लाख की चल व 32.61 लाख की अचल संपत्ति है. बच्चों के पास 3.12 लाख की चल संपत्ति है. श्री कुमार के पास 2.20 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी है, जबकि पत्नी के 6.84 लाख रुपये की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










