एनएच 28 पर पलटा सेब लदा ट्रक, यातायात हुआ बाधित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 12:36 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : कुहरे के कारण एनएच 28 पर सेब लदा ट्रक पलट जाने से यातायात बाधित हो गया है. गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे एक सेब लदा ट्रक दिल्ली से बंगाल के गंगा रामपुर जा रहा था, तभी घने कुहरे के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया व पलट गया. हालांकि इसमें कोई भी व्यक्ति […]

विज्ञापन
गोपालगंज : कुहरे के कारण एनएच 28 पर सेब लदा ट्रक पलट जाने से यातायात बाधित हो गया है. गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे एक सेब लदा ट्रक दिल्ली से बंगाल के गंगा रामपुर जा रहा था, तभी घने कुहरे के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया व पलट गया.
हालांकि इसमें कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. ट्रकचालक यूपी के कन्नौज के धर्मेंद्र प्रसाद को मामूली चोट आयी है. ट्रक के पलटने के कारण एचएच 28 पर यातायात बाधित हो गया है.
पुलिस को बार बार सूचना देने के बाद भी कोई भी अधिकारी अब तक नहीं पहुंचा है. वहीं, सेब की सुरक्षा को लेकर चालक में भय व्याप्त है. चालक का कहना है कि पुलिस रात्रि से लेकर अबतक यहां नहीं पहुंची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन