कटेया में समाप्त होगी वद्यिुत समस्या

Updated:
विज्ञापन

कटेया में समाप्त होगी विद्युत समस्या आजादी के सातवें दशक में मिला कटेया को अपना पावर सब-स्टेशनफोटो -15,कटेया में बन रहा बिजली सब स्टेशनसंवाददाता,कटेयाकटेया प्रखंड को अब बिजली समस्या से निजात मिलने वाली है. पिछले सात दशकों से कटेया बिजली की समस्या को लेकर परेशान रहा है. आरंभ में मीरगंज पावर सब स्टेशन से कटेया […]

विज्ञापन

कटेया में समाप्त होगी विद्युत समस्या आजादी के सातवें दशक में मिला कटेया को अपना पावर सब-स्टेशनफोटो -15,कटेया में बन रहा बिजली सब स्टेशनसंवाददाता,कटेयाकटेया प्रखंड को अब बिजली समस्या से निजात मिलने वाली है. पिछले सात दशकों से कटेया बिजली की समस्या को लेकर परेशान रहा है. आरंभ में मीरगंज पावर सब स्टेशन से कटेया को बिजली की आपूर्ति होती थी. उस समय कटेया के उपभोक्ता केवल बिजली दर्शन के लिए विभाग को पैसा देते थे. जब पंचदेवरी पावर सब स्टेशन से कटेया को जोड़ा गया, तो स्थिति में काफी सुधार हुई, पर आये दिन पंचदेवरी के ऑपरेटर की मनमानी का शिकार कटेया की जनता होती रही. परंतु अब कटेया को सात वर्ष के प्रतीक्षा के बाद अपना पावर सब स्टेशन मिल गया है. एक वर्ष पूर्व जब कटेया के प्रखंड परिसर में पावर सब स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ, तभी लोगाें में काफी खुशी थी. अब सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है. दिसंबर माह में यह विभाग को सौंप दिया जायेगा. इस सब स्टेशन में पांच-पांच केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर लगे है. जिससे संपूर्ण प्रखंड में बिजली संबंधी समस्या पूरी तरह समाप्त हो जायेगी. निर्माण कार्य में लगे तकनीकी विशेषज्ञ ने बताया कि स्टेशन तैयार है. इसका निर्माण कोलकाता की कंपनी टेक्नो द्वारा की जा रही है. वहीं समाजिक कार्यकर्ता विजय चौबे ने बताया कि कंपनी द्वारा भवन एवं अन्य कार्य पूरा कर लिया गया, पर 33 हजार वोल्ट से जुड़ाव के काम में कोई प्रगति नहीं है, अत: देर होने की संभावना है. श्री चौबे ने शीघ्र ही सब स्टेशन को 33 हजार से जोड़ कर शुरू करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन