11 डीएम व छह एसपी बदले
11 डीएम व छह एसपी बदले और सात अनुमंडलों में नये एसडीओसंवाददाता, पटनाराज्य सरकार ने प्रदेश में हाल ही में हुई अापराधिक घटनाओं पर सख्त कदम उठाते हुए पटना समेत 11 जिलाें के डीएम और छह जिलों के एसपी को बदल दिया है. पटना, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कैमूर, गया, रोहतास, लखीसराय, सुपौल, किशनगंज में […]
11 डीएम व छह एसपी बदले और सात अनुमंडलों में नये एसडीओसंवाददाता, पटनाराज्य सरकार ने प्रदेश में हाल ही में हुई अापराधिक घटनाओं पर सख्त कदम उठाते हुए पटना समेत 11 जिलाें के डीएम और छह जिलों के एसपी को बदल दिया है. पटना, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, कैमूर, गया, रोहतास, लखीसराय, सुपौल, किशनगंज में नये डीएम नियुक्त किये गये हैं. सरकार ने सात अनुमंडलों के एसडीओ का तबादला किया है. सरकार ने कुल 28 आइएएस व 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. पटना के डीएम और एसएसपी व ग्रामीण एसपी के रूप में नये अधिकारियों की तैनाती की गयी है. पटना के अलावा सुपौल, गया, लखीसराय और शिवहर के भी एसपी को बदल दिया गया है. विकास वैभव की जगह गया के एसएसपी मनु महाराज को एक बार फिर पटना का एसएसपी बनाया गया है. एक दिन पहले शिवहर में एक बिजली कंपनी के सुपरवाइजर की दिनदहाड़े हत्या को गंभीरता से लेते हुए वहां के एसपी को हटा दिया है. शिवहर में 2011 बैच की महिला आइपीएस अधिकारी स्वपना मेशराम जी को एसपी नियुक्त किया गया हैनाम®कहा थे®कहां गयेविकास वैभव®एसएसपी, पटना®आइजी प्रशिक्षण के सहायककुमार एकले®एसपी, इओयू®एसपी, सुपौलमनु महाराज®एसएसपी, गया®एसएसपी, पटनाललन मोहन प्रसाद®कमांडेंट,बीएमपी-1®ग्रामीण एसपी, पटनागरिमा मल्लिक® ग्रामीण एसपी पटना®एसएसपी गयापंकज कुमार राज®एसपी विशेष शाखा®कमांडेंट बीएमपी -1, पटनाअशोक कुमार®कमांडेंट बीएमपी-3®एसपी, लखीसरायकिम®एसपी, सुपौल®कमांडेंट, बीएमपी-12 और-7अश्विनी कुमार®एसपी, शिवहर®कमांडेंट,बीएमपी-14दीपक बर्णवाल®एसपी, लखीसराय®एसपी, विशेष शाखा, सुरक्षास्वपना मेशराम®कमांडेंट बीएमपी-14®एसपी, शिवहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










