मध्यस्थता से कायम होती है समाज में शांति : डीजे

Updated:
विज्ञापन

मध्यस्थता से कायम होती है समाज में शांति : डीजे मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनलोगों को कानून की जानकारी बेहद जरूरी फोटो नं-31गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित सभा भवन में किया गया. उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने […]

विज्ञापन

मध्यस्थता से कायम होती है समाज में शांति : डीजे मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजनलोगों को कानून की जानकारी बेहद जरूरी फोटो नं-31गोपालगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित सभा भवन में किया गया. उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट तथा अधिवक्ताओं एवं आम लोगों की उपस्थिति के बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 12 दिसंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत को पर्व की तरह महत्व देकर लोगों को जागरूक करने तथा अधिक-से -अधिक मामलों का निष्पादन करने का आह्वान किया. उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि न्यायिक दंडाधिकारी हों या अधिवक्ता अधिक -से -अधिक लोगों को सहयोग देेकर आपसी झगड़ों सहित वादों का निष्पादन कराएं. उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में डायवोर्स (तलाक) के मामले को नहीं निबटाया जाता. अन्य सभी मामलों का निबटारा नेशनल लोक अदालत में किया जाता है. प्रताड़ना या अन्य किसी भी विभाग के वादों को शामिल किया जाता है तथा वादों का निबटारा भी आपसी सहमति के आधार पर किया जाता है. इस में प्रशासनिक विभाग के अधिकारी भी सहयोग करेंगे. इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों से सहयोग करने की अपील की गयी है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में तथा लोक जन के बीच लोग अदालत के बारे में अधिक- से- अधिक जानकारी दें. जागरूकता कार्यक्रम में एडीजे प्रथम अमर ज्योति श्रीवास्तव, एडीजे दो पशुराम सिंह यादव, अंजनी कुमार सिंह , अजीत कुमार सिन्हा, राम आश्रय, दयाशंकर मिश्रा, सीजेएम रामअवध प्रसाद, एसीजेएम प्रभुनाथ प्रसाद, सब जज निखिलेश कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, परमानंद मार्या, विनय प्रकाश तिवारी, उमेश मणि त्रिपाठी, आदित्य शुभम, एसडीजेएम विपिन बिहारी राय, मुंसिफ अभिषेक कुणाल , मजिस्ट्रेट देव प्रिय कुमार, अमित कुमार पांडेय, हर्षवर्धन, अरुण तिवारी, विवेक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, अधिवक्ता देवेंद्र मणि त्रिपाठी, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, ज्योति वर्णवाल, देवेंद्र पांडेय, अबुल खैर, एकरामुल हक, रामबाबू सिंह, मोतिलाल प्रसाद, सीमा राय, अनीता कुमारी, मनोज कुमार, शैलेंद्र बहादुर मिश्रा, उदय शंकर मिश्र, सहायक नवीन कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन