भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं : निहोरा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं : निहोरापटना. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. सरकार और उनके तंत्र ने जिस प्रकार इन वर्गों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई शुरू की है, वह शर्मनाक ही नहीं घिनौनी भी […]

विज्ञापन

भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं : निहोरापटना. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. सरकार और उनके तंत्र ने जिस प्रकार इन वर्गों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई शुरू की है, वह शर्मनाक ही नहीं घिनौनी भी है. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलित आदिवासी काफी भयभीत हैं और अपनी आबरू बचाने के लिए संर्घषरत हैं. भाजपा शासित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के विरुद्ध अभियान के नाम पर लगभग 40 आदिवासी महिलाओं के साथ पुलिस और सीआरपीएफ ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस काम में राज्य पुलिस के कुछ लोग भी शामिल रहे हैं. उधर, जदयू के प्रदेश महासचिव डाॅ. नवीन चंद्रवंशी ने कहा कहा कि पूर्व मंत्री भीम सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देने और उनसे बहस करने की हैसियत नहीं है. उन्हें नीतीश कुमार का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए उन्हें मंत्री बनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन