सीट प्लान ढूंढ़ने में परीक्षार्थियों का छूटा पसीना - लीड में
सीट प्लान ढूंढ़ने में परीक्षार्थियों का छूटा पसीना – लीड मेंकॉलेज प्रबंधन की कुव्यवस्था से परीक्षार्थियों का घंटों बरबाद फोटो नं-8गोपालगंज. बीए पार्ट थ्री की परीक्षा में पहले दिन कॉलेज प्रबंधन की कुव्यवस्था का शिकार परीक्षार्थियों को होना पड़ा. सैकड़ों परीक्षार्थियों का एक घंटा समय सीट प्लान ढ़ूंढ़ने में बरबाद हो गया. कमला राय कॉलेज […]
सीट प्लान ढूंढ़ने में परीक्षार्थियों का छूटा पसीना – लीड मेंकॉलेज प्रबंधन की कुव्यवस्था से परीक्षार्थियों का घंटों बरबाद फोटो नं-8गोपालगंज. बीए पार्ट थ्री की परीक्षा में पहले दिन कॉलेज प्रबंधन की कुव्यवस्था का शिकार परीक्षार्थियों को होना पड़ा. सैकड़ों परीक्षार्थियों का एक घंटा समय सीट प्लान ढ़ूंढ़ने में बरबाद हो गया. कमला राय कॉलेज स्थित केंद्र पर द्वितीय पाली में जब परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, तो वहां उनकी सीट ढूंढ़ने से नहीं मिल रही थी. सीट प्लान और रूम में दरसायी सीट व्यवस्था में भारी अंतर था. कॉलेज में सीट प्लान स्पष्ट कहीं भी नहीं चिपकाया गया था, जिससे परीक्षार्थी बेचैन थे. परीक्षा अवधि एक घंटा बीत जाने के बाद भी सौ से अधिक परीक्षार्थी अपनी सीट ढूंढ़ते रहे. परीक्षार्थियों को जब सीट की जानकारी मिली तब तक एक घंटे का समय बरबाद हो चुका था. कॉलेज प्रशासन की इस कुव्यवस्था से परीक्षार्थियों में आक्रोश था. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य मधु प्रभा ने कहा है कि परीक्षार्थियों को सीट खोजने में परेशानी हुई है, उसके लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी. हालांकि सीट प्लान सही ढंग से लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










