ऑटोचालक ने महिला यात्री से लाखों का जेवर उड़ाया

Updated:
विज्ञापन

थावे : आॅटोचालक ने एक महिला यात्री को अकेला देख उसके बैग से डेढ़ लाख से अधिक के जेवर की चोरी कर ली. हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल आॅटोचालक को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया. मामला रेल परिसर के होने के कारण थावे पुलिस ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी मामले […]

विज्ञापन

थावे : आॅटोचालक ने एक महिला यात्री को अकेला देख उसके बैग से डेढ़ लाख से अधिक के जेवर की चोरी कर ली. हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल आॅटोचालक को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया. मामला रेल परिसर के होने के कारण थावे पुलिस ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यूपी के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के अगरवा पिपरा गांव की रहनेवाली नूरजहां खातून अपने संबंधी के घर थावे थाना क्षेत्र के बगहा निजामत चांद बाबू के घर जाने के लिए पहुंची. थावे स्टेशन पर रात हो चुकी थी. उसने बगहा निजामत जाने के लिए 150 रुपये में आॅटो बुक किया. जब वह आॅटो पर अपना ब्रिफकेश और बैग रख कर बैठ गयी, तो बगहा निजामत जाने के बजाय आॅटो चालक ने गवंदरी के कुछ लोगों को बैठा लिया.

रास्ते में वह रामचंद्रपुर होकर गवंदरी पहुंचा, जहां उस पर सवार चारों लोग उतर गये. जब महिला ने अपना बैग खोला, तो उसमें रखी सोने की हार, झुमका, अंगूठी, चेन, कपड़ा आदि गायब थे. महिला के कहने पर घर वालों ने बाइक से आॅटोचालक को पकड़ा और पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस चालक से पूछताछ करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन