छठ घाट तक ग्रामीणों ने श्रमदान से बनायी सड़क
फुलवरिया : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैतृक गांव फुलवरिया में पांडेय टोला के लोगों ने सरकारी उदासीनता के कारण श्रमदान से छठ घाट तक जानेवाली सड़क का निर्माण खुद ही कर लिया है. इस सड़क के निर्माण होने से छठ व्रतियों को काफी लाभ मिलेगा. बता दें कि फुलवरिया गांव में छठ घाट तक […]
फुलवरिया : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैतृक गांव फुलवरिया में पांडेय टोला के लोगों ने सरकारी उदासीनता के कारण श्रमदान से छठ घाट तक जानेवाली सड़क का निर्माण खुद ही कर लिया है.
इस सड़क के निर्माण होने से छठ व्रतियों को काफी लाभ मिलेगा. बता दें कि फुलवरिया गांव में छठ घाट तक जानेवाली सड़क काफी जर्जर थी. काफी मांग करने के बाद भी जब सरकारी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी, तो पांडेय टोला गांव के विवेक पांडेय ने सड़क निर्माण का बीड़ा उठाया,
जिसमें ग्रामीणों ने सहयोग दिया. एक माह की कड़ी मेहनत और अपनी जमीन देकर आखिरकार ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कर ही दिया. ग्रामीणों के इस हौसले की चर्चा आज पूरे क्षेत्र में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










