लूट रहे यात्री, सो रहा विभाग
लूट रहे यात्री, सो रहा विभाग दीपावली व छठ को लेकर नशा खिलानेवाला गिरोह सक्रियगोपालगंज. ट्रेनों में नशा खिलानेवाले गिराह का आतंक शुरू हो गया है. गिरोह यात्रियों को नशा खिला कर लूटने में सफल हो रहा है, जबकि विभाग को इसकी परवाह नहीं है. ट्रेनों में सफर करने के दौरान गिरोह अपने जाल में […]
लूट रहे यात्री, सो रहा विभाग दीपावली व छठ को लेकर नशा खिलानेवाला गिरोह सक्रियगोपालगंज. ट्रेनों में नशा खिलानेवाले गिराह का आतंक शुरू हो गया है. गिरोह यात्रियों को नशा खिला कर लूटने में सफल हो रहा है, जबकि विभाग को इसकी परवाह नहीं है. ट्रेनों में सफर करने के दौरान गिरोह अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करता है. मीठी-मीठी बातों में फंसा कर यात्रियों को लूटनेवाले गिरोहों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है. आये दिन डिब्बों में बैठे यात्रियों को अपना संबंधी-रिश्तेदार व नजदीकी बता कर ये गिरोह अपने मनसूबों में कामयाबी हासिल कर लेते हैं. दीपावली व महापर्व छठ करीब है. परदेसी अपने-अपने घरों के लिए चलेंगे, लेकिन रेल विभाग द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है. क्या कहते हैं जीआरपी प्रभारीनशा खिलाने वाले गिरोह पर पुलिस की बराबर नजर रहती है. स्कॉट करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों तथा जवानों को इसको लेकर आवश्यक निर्देश भी दिये जा चुके हैं. समय-समय पर रेल प्रशासन द्वारा इसको लेकर जागरूकता अभियान जलाया जाता है, जिसमें इस गिरोह से बचने की जानकारी दी जाती है. बलिराम पासवान, प्रभारी, जीआरपी, थावेक्या कहते हैं आरपीएफ प्रभारीआरपीएफ के जवानों को इसको लेकर निर्देश दिये जा चुके हैं. ट्रेनों के स्कॉट के दौरान उन्हें यात्रियों को इसके प्रति जागरूकता पैदा करने को लेकर प्रयास करने के भी आदेश दिये गये हैं. समय-समय पर विभाग द्वारा भी यात्रियों को जागरूक किया जाता है. गिरोह से कोई यात्री किसी भी हालत मे नहीं लुटे इसको लेकर आरपीएफ सक्रिय है.सुरेंद्र मोहन पांडेय, प्रभारी, आरपीएफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










