चुनाव बीतने के बाद भी दिखी चुनावी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

चुनाव बीतने के बाद भी दिखी चुनावी चर्चा .. क्षेत्र भ्रमण कर प्रत्याशी ले रहे है चुनाव गणितफोटो न. 23 भोरे. चौथे चरण के मतदान समाप्त होने के साथ ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि किस प्रत्याशी से किसकी टक्कर हुई है. कौन- सा प्रत्याशी किसे पटखनी देकर विधानसभा पहुंचता है. सरकार बनने […]

विज्ञापन

चुनाव बीतने के बाद भी दिखी चुनावी चर्चा .. क्षेत्र भ्रमण कर प्रत्याशी ले रहे है चुनाव गणितफोटो न. 23 भोरे. चौथे चरण के मतदान समाप्त होने के साथ ही यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि किस प्रत्याशी से किसकी टक्कर हुई है. कौन- सा प्रत्याशी किसे पटखनी देकर विधानसभा पहुंचता है. सरकार बनने से लेकर बिगाड़ने तक की चर्चा सरकारी कार्यालयों से लेकर चौक -चौराहों तक चल रही है. वहीं प्रत्याशी अपने क्षेत्र में घूम कर कार्यकर्ताओं से मिल कर चुनावी गणित तैयार कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक महागंठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से मतदान का फीडबैक लिया. कटेया प्रखंड के बनराहा स्थित जितेंद्र द्विवेदी के आवास पर कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद काफी राहत महसूस कर रहा हूं. इस चुनाव में मेरे साथ तमाम नये लोग जुड़े. वहीं, पूर्व के बिछड़े लोग भी साथ आये. इससे जनता-जनार्दन का काफी स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. रिजल्ट का इंतजार कीजिए. इस बार सेवा का मौका जरूर मिलेगा. जीत का है भरोसा : इंद्रदेव मांझी मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा, जय भारत, जय हिंद. चुनाव समाप्त होने के बाद सोमवार को प्रत्याशियों की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती दिखीं. भाजपा प्रत्याशी इंद्रदेव मांझी सोमवार को भोरे विधानसभा क्षेत्र की कई जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं से चुनावी गणित की जानकारी ली. भोरे, कटेया एवं विजयीपुर प्रखंडों की कई जगहों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि मुझे हर वर्ग के लोगों का आशीर्वाद मिला है. कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन