सभी बाधा पार कर किया वोट
गोपालगंज : लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं में भी उत्साह राह. उम्र के अंतिम पड़ाव में जंगलिया मुहल्ले की 103 वर्षीया जैबुन नेशा शिक्षा विभाग के कैंपस में मतदान करने पहुंची थी. पैरों से मजबूर थी. स्टेचर से नाती-पोते की मदद से मतदान केंद्र पर पहुंची. उत्साह के बीच उसने अपने मताधिकार […]
गोपालगंज : लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं में भी उत्साह राह. उम्र के अंतिम पड़ाव में जंगलिया मुहल्ले की 103 वर्षीया जैबुन नेशा शिक्षा विभाग के कैंपस में मतदान करने पहुंची थी. पैरों से मजबूर थी. स्टेचर से नाती-पोते की मदद से मतदान केंद्र पर पहुंची. उत्साह के बीच उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इधर, 88 वर्षीया कितामन देवी ने भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभायी. बुजुर्ग महिलाओं के साथ विकलांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे. रविवार की अहले सुबह से ही विकलांग मतदाता ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट किया. बेसिक स्कूल के मतदान केंद्र पर श्याम सिनेमा रोड के निवासी सादानंद ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों से मतदान करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










