मतदान कर दूसरों को भी दी प्रेरणा
गोपालगंज : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर डॉक्टरों में इस बार मतदान के प्रति गजब का उत्साह दिखा. चाहे सरकारी हो, रिटायर्ड हो या फिर प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले चिकित्सक, इन्होंने मतदान किया ही और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया. मतदान के बाद डॉक्टरों ने अपनी तसवीर भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर की. […]
गोपालगंज : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर डॉक्टरों में इस बार मतदान के प्रति गजब का उत्साह दिखा. चाहे सरकारी हो, रिटायर्ड हो या फिर प्राइवेट प्रैक्टिस करनेवाले चिकित्सक, इन्होंने मतदान किया ही और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया. मतदान के बाद डॉक्टरों ने अपनी तसवीर भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर की.
साथियों को फोन कर पूछा – क्या भाई वोट डाला या नहीं. मैं तो वोट डाल कर चला आया, अभी बूथ खाली है. बाद में भीड़ होगी तो लाइन में खड़ा रहना पड़ेगा. सदर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों में भी उत्साह दिखा. वैसे सदर अस्पताल ने वोट देने के लिए डॉक्टरों को छूट दे रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










