कई वद्यिालयों में नहीं बन रहा एमडीएम

Updated:
विज्ञापन

कई विद्यालयों में नहीं बन रहा एमडीएम गोपालगंज. मतदान को लेकर जहां गुरुजी मतदान कराने के लिए निकल पड़े हैं, वहीं वैसे विद्यालय जहां के सभी शिक्षक मतदान कार्य में संलग्न हैं, उन विद्यालयों में एमडीएम नहीं बन रहा है. गौरतलब है कि अधिकाधिक संख्या में विद्यालयों में मतदान केंद्र पदस्थापित किये गये हैं. वहां […]

विज्ञापन

कई विद्यालयों में नहीं बन रहा एमडीएम गोपालगंज. मतदान को लेकर जहां गुरुजी मतदान कराने के लिए निकल पड़े हैं, वहीं वैसे विद्यालय जहां के सभी शिक्षक मतदान कार्य में संलग्न हैं, उन विद्यालयों में एमडीएम नहीं बन रहा है. गौरतलब है कि अधिकाधिक संख्या में विद्यालयों में मतदान केंद्र पदस्थापित किये गये हैं. वहां के विद्यालयों का बंद होना स्वाभाविक है. विद्यालय जब बंद हो गये, तो एमडीएम भी नहीं बन रहा. जिला एमडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के खुले विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को भोजन मुहैया कराये जा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहां के विद्यालय खुले हैं, वहां भी छात्र-छात्राओं की संख्या कम देखी जा रही है.मतदान बाद सुचारु रूप से मिलेंगे भोजन मतदान समाप्ति के बाद सभी शिक्षक अपने -अपने विद्यालयों में कार्यरत हो जायेंगे. उनके सुचारु रूप से कार्यान्वयन के बाद से ही विद्यालयों में भी एमडीएम के तहत स्कूली बच्चों को भोजन मुहैया हो सकेगा. संबंधित कर्मियों को मतदान कार्य में लगे रहने के कारण एमडीएम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा कई छात्र व छात्राएं इससे वंचित हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन