आदर्श मतदान केंद्र सज-धज कर तैयार

Updated:
विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्र सज-धज कर तैयार प्रभात लाइव विजयीपुर. शाम के 3.45 बज रहे हैं. हम भोरे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 187 प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास परसा पहुंचे हैं. जहां हमने आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की. यह मॉडल बूथ रविवार को हाेने वाले मतदान के लिए मानक अनुसार सज-धज […]

विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्र सज-धज कर तैयार प्रभात लाइव विजयीपुर. शाम के 3.45 बज रहे हैं. हम भोरे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 187 प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास परसा पहुंचे हैं. जहां हमने आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की. यह मॉडल बूथ रविवार को हाेने वाले मतदान के लिए मानक अनुसार सज-धज कर तैयार था. जहां टेंट-समियाने के साथ ही कुर्सियां-टेबुल भी करीने से लगायी गयी थीं. रोशनी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक जेनरेटर भी उपलब्ध था. मतदाताओं के आने-जाने के रास्ते पर मैट बिछाया गया था. मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल की व्यवस्था की गयी है. जिसे संकेत चिह्नों से बताया गया है. गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. जहां आदर्श मतदान केंद्र का पोस्टर, रौलेक्स और गुब्बारे भी लगाये थे. पूरा माहौल ओजमय लग रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन