स्नातक के फाइनल इयर की परीक्षा चार से
स्नातक के फाइनल इयर की परीक्षा चार से जयप्रकाश विवि ने स्नातक की परीक्षा के लिए जारी की तिथि दो पालियो में ली जायेगी परीक्षा, अबतक नहीं आया प्रवेशपत्र संवाददाता, गोपालगंज जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा के लिए तिथि जारी कर दी है. चार नवंबर से अंगीभूत महाविद्यालयों में परीक्षा ली जायेगी. […]
स्नातक के फाइनल इयर की परीक्षा चार से जयप्रकाश विवि ने स्नातक की परीक्षा के लिए जारी की तिथि दो पालियो में ली जायेगी परीक्षा, अबतक नहीं आया प्रवेशपत्र संवाददाता, गोपालगंज जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा के लिए तिथि जारी कर दी है. चार नवंबर से अंगीभूत महाविद्यालयों में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने विषयवार सूचना जारी की है. लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय ने फाइनल इयर की परीक्षा कराने के लिए सूचना जारी की है. जिले में कुल पांच स्नातक के महाविद्यालय विश्वविद्यालय हैं. शहर के कमला राय महाविद्यालय, महेंद्र महिला महाविद्यालय में सबसे अधिक छात्रों की संख्या है. परीक्षा के लिए चार दिन शेष बचे हैं. विश्वविद्यालय से महाविद्यालयों में परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र अबतक नहीं आया है. कितने परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे इसकी भी सूचना महाविद्यालयों के पास नहीं है. परीक्षा का समय प्रथम पाली – 9. बजे सुबह से 12 बजे तक दूसरी पाली – 2. बजे दोपहर से 5 बजे तक इन कॉलेज के छात्र देंगे परीक्षा कमला राय महाविद्यालय महेंद्र महिला महाविद्यालय गोपेश्वर महाविद्यालय, हथुआबीपीएस महाविद्यालय, भोरे एसएमडी महाविद्यालय, जलालपुर क्या कहते हैं प्राचार्य चार नवंबर से स्नातक फाइनल इयर की परीक्षा ली जायेगी. महाविद्यालयों को परीक्षा का केंद्र बनाया जायेगा. प्रवेशपत्र आते ही छात्रों के बीच वितरित कर दिया जायेगा. डॉ विजय कुमार, प्राचार्य, बीपीएस कॉलेज, भोरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










