प्रधानमंत्री बदल रहे अब अपना प्रोफाइल : नीतीश

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बदल रहे अब अपना प्रोफाइल : नीतीशसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार फिर बिहार पर कृपा कर रहे हैं और रोज-रोज बिहार आ रहे हैं. बिहार के लोगों को अब उन्हें जानने और समझने […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री बदल रहे अब अपना प्रोफाइल : नीतीशसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार फिर बिहार पर कृपा कर रहे हैं और रोज-रोज बिहार आ रहे हैं. बिहार के लोगों को अब उन्हें जानने और समझने का अच्छे से मौका मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने तो अब अपना प्रोफाइल भी बदल लिया है. पहले अपने को विकास पुरुष कहते थे. फिर उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उन्हें ओबीसी प्रधानमंत्री कहने लगे, लेकिन अब प्रधानमंत्री अपने को खुद इबीसी प्रधानमंत्री कह रहे हैं. उन्होंने विकास से दूरी बना ली है.नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री बिजली, सड़क, पुल-पुलियों की जो भी बात कर रहे हैं, वे तथ्य से परे हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं. उनका स्वभाव हो गया है कि किसी भी तथ्य को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाये. जितनी बार वे आते हैं, बिजली पर बोलते हैं. अब तो सड़क और पुल-पुलियों पर बोल रहे हैं. दिसंबर, 2016 तक सभी बसावटों में बिजली पहुंचाने का हमारा लक्ष्य है. वहीं, हजारों पुल-पुलिया बन चुके हैं. बड़े-बड़े सेतु भी बने हैं. आज छह घंटे में राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का लक्ष्य हमने पा लिया है और अब पांच घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार में निवेश नहीं होने और पलायन की बात कर रहे हैं, तो हमने विशेष राज्य का दर्जा इसीलिए मांगा है. जब टैक्स में छूट मिलेगी, तो यहां बड़ा निवेश भी होगा और रोजगार के अवसर और खुलेंगे. इससे लोगों को बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मिड डे मील हादसे की चर्चा की अौर कहा कि पैर का अंगूठा टूटने के कारण मैं वहां नहीं जा सका. प्रधानमंत्री जी, मेरा अंगूठा नहीं, छोटी उंगली टूटी थी. उस हादसे के बाद मैंने एक-एक चीज की मॉनीटरिंग की थी. उसके बाद मिड डे मील में सुधार लाया गया और आज यह योजना बेहतर ढंग से चल रही है. पीएम के लीडरशीप में चुनाव लड़ रही भाजपा नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशीप में चुनाव लड़ रहा है. हम तो विकास के मुद्दे पर बहस को तैयार हैं. प्रधानमंत्री आएं. वे ही जगह अौर समय तय कर लें. विकास के लिए उनका क्या नजरिया है, हमारा क्या नजरिया है, सब पता चल जायेगा. गुजरात का विकास ही विकास का नजरिया नहीं हो सकता है. वहां संपत्तिवाले ही अमीर हो गये और आधी आबादी एनिमिया की शिकार हो गयीं. जब कहना होता है, तो मौन धारण कर लेते हैंसीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री लद्दाख के म्यूनिसपल चुनाव की हवा का जिक्र कर रहे हैं. वे ये क्यों नहीं बताते कि गुजरात में नगर निकाय का चुनाव क्यों टाल दिया गया? बिहार में जंगलराज कहते हैं. पीएम तो बहुत बोलते हैं, लेकिन जब किसी चीज पर कहना होता है, तो मौन हो जाते हैं. दादरी, हरियाणा में दो दलित बच्चों को जिंदा जलाने, दिल्ली में दो बच्चियों से दुष्कर्म पर वे मौन साध लेते हैं. कविता के जरिये चुटकीबहती हवा-सा था वो, गुजरात से आया था वो, काला धन लाने वाला था वो, कहां गया उसे ढूंढ़ो…हमको देश की फिक्र सताती, विदेश के दौरे पर रहता था वो,हर वक्त अपनी सेल्फी खिंचता, दाऊद को लाने वाला था वो,कहा गया उसे ढूंढ़ो…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन