पीएम पहले पिछड़े, अब अति पिछड़े हो गये : नीतीश
पीएम पहले पिछड़े, अब अति पिछड़े हो गये : नीतीशपटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो समय-समय पर अपनी जाति बदलते हैं. वह प्रधानमंत्री बनने तक ओबीसी थे, अब इबीसी […]
पीएम पहले पिछड़े, अब अति पिछड़े हो गये : नीतीशपटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो समय-समय पर अपनी जाति बदलते हैं. वह प्रधानमंत्री बनने तक ओबीसी थे, अब इबीसी हो गये. अब तक प्रधानमंत्री की कोई जाति नहीं होती थी, लेकिन अब इनको देखिए. नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को विकास के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि क्यों वे ‘हिट एंड रन’ करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमसे बार-बार हिसाब मांगते हैं. हम तो हर साल अपने कामों का हिसाब देते रहे हैं. अब आप 17 महीने का हिसाब तो दे दीजिए. केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राशि आवंटन में कटौती क्यों की गयी, यह तो जनता को बताइए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










