वादा निभाते नहीं, तोड़ते हैं नरेंद्र मोदी : एन रघुवीरा रेड्डी

Updated:
विज्ञापन

वादा निभाते नहीं, तोड़ते हैं नरेंद्र मोदी : एन रघुवीरा रेड्डीविशेष पैकेज के नाम पर धोखा देते हैं पीएमसंवाददाता,पटनाआंध्रप्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम पीएम नरेंद्र मोदी के धोखे देने के कारनामे से राज्य की जनता को अवगत करायेगी़ टीम के सदस्यों द्वारा चौथे व पांचवें चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में लोगों के बीच पंपलेट […]

विज्ञापन

वादा निभाते नहीं, तोड़ते हैं नरेंद्र मोदी : एन रघुवीरा रेड्डीविशेष पैकेज के नाम पर धोखा देते हैं पीएमसंवाददाता,पटनाआंध्रप्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम पीएम नरेंद्र मोदी के धोखे देने के कारनामे से राज्य की जनता को अवगत करायेगी़ टीम के सदस्यों द्वारा चौथे व पांचवें चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में लोगों के बीच पंपलेट बांटने के साथ सीडी दिखायेगी़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में टीम के सदस्यों ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी़ टीम में शामिल आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन रघुवीरा रेड्डी, सांसद डॉ के यू पी रामचंद्र राव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू व जे डी सलीम व लक्ष्मण यादव उपस्थित थे़ आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन रघुवीरा रेड्डी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जनता से किये गये वादे निभाते नहीं है़ं वे उसे तोड़ने का काम करते है़ं तेलंगाना अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने, राजस्व की कमी की भरपाई करने के लिए वित्तीय मदद, नयी राजधानी के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी़ डेढ़ साल बीतने के बाद भी नरेंद्र मोदी किये गये वादे को पूरा नहीं किये है़ं अब बिहार के लोगों को धोखा देकर लाभ उठाने की कोशिश में है़ं चुनाव से पहले सवा लाख करोड़ का पैकेज की घोषणा केवल धोखा है़ चुनाव के बाद वे इसे भूल जायेंगे़ पीएम का यह कहना कि केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास होगा सरासर झूठ है़ उन्होंने कहा कि पीएम के झूठे वादे के कारनामे की जानकारी देने के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम लोगों से मिल कर उसे बताने का काम करेगी़ लोगों के बीच पंपलेट बांटा जायेगा़ सांसद डॉ के यू पी रामचंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस के साथ जदयू व राजद महागंठबंधन को वोट करने के लिए लोगों से अपील की जायेगी़ बिहार का विकास नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा़ टीम के सदस्यों द्वारा बांकीपुर व कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में जाकर वोटरों से संपर्क कर महागंठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की़ मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एच के वर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव, डॉ हरखु झा, उदय शर्मा, प्रदीप चौधरी सहित कई नेता उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन