बूथ पर बुजुर्ग व गर्भवती महिला नहीं लगायेंगे लाइन
बूथ पर बुजुर्ग व गर्भवती महिला नहीं लगायेंगे लाइन मतदान केंद्र पर पहुंचते ही कराया जायेगा वोटनिर्वाचन आयोग ने जारी किया सख्त निर्देश फोटो – कार्टून लगाएं संवाददाता, गोपालगंजएक नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को लाइन नहीं लगानी होगी. इन्हें मतदान केंद्र पर पहुंचते ही वोट […]
बूथ पर बुजुर्ग व गर्भवती महिला नहीं लगायेंगे लाइन मतदान केंद्र पर पहुंचते ही कराया जायेगा वोटनिर्वाचन आयोग ने जारी किया सख्त निर्देश फोटो – कार्टून लगाएं संवाददाता, गोपालगंजएक नवंबर को होनेवाले विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को लाइन नहीं लगानी होगी. इन्हें मतदान केंद्र पर पहुंचते ही वोट करा दिया जायेगा. इनके वोट कराने की व्यवस्था की गयी है. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा वैसे सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचते ही मतदान कराये जाने की व्यवस्था किये जाने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया है. मतदान केंद्रों पर वैसे भी मतदाता पहुंचते हैं, जो बुजुर्ग हैं. वह ज्यादा समय तक खड़े नहीं रह सकते. उन्हें तत्काल मतदान करा कर वापस कर दिया जायेगा. गर्भवती महिलाओं एवं विकलांग मतदाताओं को भी विशेष सुविधा दिये जाने का निर्देश निर्वाचन आयोग के द्वारा दिया गया है. आयोग के इस निर्देश के अनुपालन में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, महिला शौचालय, पुरुष शौचालय, शेड, रैंप, बिजली की संपूर्ण व्यवस्था की गयी है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये. सभी पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदान केंद्र पर बुजुर्ग, गर्भवती महिला एवं विकलांग मतदाता वोट करने के लिए पहुंचते हैं, तो प्राथमिकता के आधार पर इनका वोट पहले कराने की व्यवस्था करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










