घटिया नाला नर्मिाण को लेकर हंगामा, रोका काम
घटिया नाला निर्माण को लेकर हंगामा, रोका काम सेलार खुर्द में बन रहा है नालाझावा ईंट लगा कर हो रहा था घटिया निर्माण फोटो न. 20उचकागांव़ फुलवरिया प्रखंड के सेलार खुर्द गांव में बन रहे नाले में घटिया सामग्री उपयोग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फू ट पड़ा. ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया और […]
घटिया नाला निर्माण को लेकर हंगामा, रोका काम सेलार खुर्द में बन रहा है नालाझावा ईंट लगा कर हो रहा था घटिया निर्माण फोटो न. 20उचकागांव़ फुलवरिया प्रखंड के सेलार खुर्द गांव में बन रहे नाले में घटिया सामग्री उपयोग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फू ट पड़ा. ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया और कार्य पर रोक लगा दी. ग्रामीणों का कहना था कि नाले के निर्माण में ईंट की जगह पर झावा ईंट का उपयोग किया जा रहा था. साथ ही घटिया सामग्री का भी उपयोग हो रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत मद से बन रहे इस नाले की उम्र काफी कम होगी. यह पूरी तरह सरकारी राशि का दुरुपयोग और बंदरबाट है. विरोध के बाद नाले के निर्माण करा रहे ठेकेदार द्वारा काम बंद कर दिया गया है. विरोध कर रहे ग्रामीणों में चंदा देवी, महंग साह, बिरबल साह, विंदा देवी, भुआल साह, शैलेंद्र गुप्ता आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










