नर्दिलीय प्रत्याशी को सक्किों से तौला

Updated:
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी को सिक्कों से तौला फोटो न. 27 बैकुंठपुर. निर्दलीय प्रत्याशी मनोरमा देवी को रविवार को तीसरे दिन भी सिक्कों से तौलने का सिलसिला जारी रहा. पूर्व विधायक स्व देवदत्त राय की पत्नी को बास घाट मंसूरिया, आजवीनगर, प्यारेपुर, खैरा आजम, रेवतिथ आदि गांवों में तराजू पर सिक्का रख कर मतदाताओं ने तौला. निर्दलीय […]

विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी को सिक्कों से तौला फोटो न. 27 बैकुंठपुर. निर्दलीय प्रत्याशी मनोरमा देवी को रविवार को तीसरे दिन भी सिक्कों से तौलने का सिलसिला जारी रहा. पूर्व विधायक स्व देवदत्त राय की पत्नी को बास घाट मंसूरिया, आजवीनगर, प्यारेपुर, खैरा आजम, रेवतिथ आदि गांवों में तराजू पर सिक्का रख कर मतदाताओं ने तौला. निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने पुत्र प्रेम शंकर और आनंद शंकर के साथ क्षेत्र में वोट की अपील की. इस मौके पर फरमान अली, विजय बहादूर यादव, नागेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र राय, चंद्रिका प्रसाद, संजय राय आदि मौजूद थे. फोटो न. 28 साधु यादव ने बरौली में की जनसभा बरौली. गरीब जनता दल ‘सेक्युलर’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अनिरूद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव ने बरौली विधानसभा क्षेत्र के बरौली, कोटवा, बढ़ेया, सरफरा, लड़ौली आदि में जनसभा कर राजग और महागंठबंधन को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ झूठ की राजनीति हो रही है. किसान सूखे से तड़प रहे हैं. किसानों के दुख-दर्द को भुला दिया गया है. दोनों गंठबंधन के लोग सीट के लिए जनता को ठग रहे हैं. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदिरा यादव आदि ने जनसभा को संबोधित किया. राजद प्रत्याशी ने दियारा में मांगा वोट गोपालगंज. राजद के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रेयाजुल हक राजू ने विशुनपुर, अवधनगर, पश्चिमी विशुनपुर, चतूर बगहा, नवादा आदि गांवों में जाकर वोट की अपील की. दियारे के एक – एक घर में जाकर बिहार को विकसित बनाने एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की. उनके साथ मुखिया जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य नारायण शाही, राजद नेता अरुण सिंह, इम्तेेयाज अली भुट्टो, परवेज आलम, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन