हाजीपुर :नीतीश ले रहे दाल जमाखोर की मदद : मोदी

Updated:
विज्ञापन

हाजीपुर :नीतीश ले रहे दाल जमाखोर की मदद : मोदी नीतीश बताएं, दाल के जमाखोरों ने चुनाव में क्या मदद पहुंचाईफोटो-1 से 10 तकहाजीपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूबे के दाल जमाखोर नीतीश कुमार को चुनाव में मदद कर रहे हैं. दाल की बढ़ती कीमतों पर लगातार लालू-नीतीश के निशाने पर रहे पीएम […]

विज्ञापन

हाजीपुर :नीतीश ले रहे दाल जमाखोर की मदद : मोदी नीतीश बताएं, दाल के जमाखोरों ने चुनाव में क्या मदद पहुंचाईफोटो-1 से 10 तकहाजीपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूबे के दाल जमाखोर नीतीश कुमार को चुनाव में मदद कर रहे हैं. दाल की बढ़ती कीमतों पर लगातार लालू-नीतीश के निशाने पर रहे पीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता को बतायें कि उनसे कैसी सहायता मिल रही है. उन्हाेंने कहा कि गरीबों की थाली से दाल गायब होने के लिए नीतीश जिम्मेवार हैं. दाल की कीमत में वृद्धि का कारण जमाखोरी है. नीतीश कुमार ने अब तक किसी जमाखोर के खिलाफ छापेमारी की और यदि नहीं की तब यह बताना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं. नीतीश-लालू ने युवाओं का बनाया बिहारी को बाहरीहाजीपुर में चुनाव सभा में बिहार का विकास बिहारी करेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि 25 साल से राज कर रहे दोनों भाइयों के कारण ही नौजवान बाहर जाकर कमा रहे हैं. दोनों ने मिल कर बिहारी को बाहरी बनाया है. जदयू, राजद और कांग्रेस के गंठबंधन को दंभ, दगा और दमन का महास्वार्थबंधन बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके 60 साल के शासन में बिहार की स्थिति सामने है. इसलिए बिहार के विकास के लिए राजग की सरकार बनाएं. वैशाली जिले के राघोपुर के पिछड़ेपन पर उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने मुख्यमंत्री दिया वहां लोग अब भी नाव के सहारे जी रहे हैं. एक पुल का निर्माण तक नहीं हो सका. सभा के अंत में उन्होेेंने छह सूत्री घोषणा की. बिहार की धरती के लिए बिजली, सड़क और पानी के तीन सूत्र बताये. बिहारी के लिए पढ़ाई, कमाई और दवाई का सूत्र दिया. केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, जे पी नड्डा, राम विलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, सांसद नित्यानंद राय, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर आदि सभा में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन