कप्तान एबी डिविलियर्स
कप्तान एबी डिविलियर्सएजेंसियां, मुंबईकप्तान एबी डिविलियर्स, क्विटंन डिकॉक और फाफ डुप्लेसी की शतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए पांचवें और अंतिम वनडे मैच में चार विकेट पर 438 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने 87 गेंदों पर 109 रन ठोके. डुप्लेसी ने […]
कप्तान एबी डिविलियर्सएजेंसियां, मुंबईकप्तान एबी डिविलियर्स, क्विटंन डिकॉक और फाफ डुप्लेसी की शतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए पांचवें और अंतिम वनडे मैच में चार विकेट पर 438 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने 87 गेंदों पर 109 रन ठोके. डुप्लेसी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 115 गेंदों पर 133 रन बनाये, जबकि डिविलियर्स ने केवल 61 गेंदों पर 119 रन बनाये. इसमें 11 छक्के शामिल हैं. इससे वानखेड़े की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पानेवाले दक्षिण अफ्रीका ने विशाल स्कोर खड़ा किया. यह वनडे के इतिहास में 400 से अधिक का 17वां स्कोर और कुल तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. यह भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ा वनडे स्कोर है. इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में इंदौर में पांच विकेट पर 418 रन बनाये थे. यह वनडे में केवल दूसरा अवसर है, जबकि किसी वनडे मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाये. पहली बार भी दक्षिण अफ्रीका ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में यह कारनामा किया था. डिकॉक ने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ कर नींव रखी, जबकि डुप्लेसी ने धीमी शुरुआत करने के बाद में छक्कों की झड़ी लगायी. जब वे पांव में ऐंठन के कारण रिटायर होकर पवेलियन लौटे, तो उनके नाम पर छह छक्के और नौ चौके दर्ज थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










