भाजपा के एमएलसी के आवास पर अमित शाह करेंगे रात्रि वश्रिाम
भाजपा के एमएलसी के आवास पर अमित शाह करेंगे रात्रि विश्राम गोपालगंज. बिहार में सरकार बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज में ही उनको घेरने की तैयारी भाजपा ने की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित […]
भाजपा के एमएलसी के आवास पर अमित शाह करेंगे रात्रि विश्राम गोपालगंज. बिहार में सरकार बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के गृह जिला गोपालगंज में ही उनको घेरने की तैयारी भाजपा ने की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को तीन चुनावी सभाओं के बाद रात्रि विश्राम भी गोपालगंज में ही करेंगे. भाजपा के लिए सभी छह सीटें प्रतिष्ठा की विषय बन गयी हैं. उधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद 23 अक्तूबर को जिले में एक साथ तीन सभाएं कर मतदाताओं को एकजुट होने की अपील कर चुके हैं. अबतक प्रत्याशियों की तरफ से की गयी तैयारी की समीक्षा और हिसाब – किताब राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के अलावा सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे. अमित शाह की गोपनीय बैठक भाजपा के उम्मीदवार सुबास सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, भोरे से डॉ इंद्रदेव मांझी, हथुआ से हम के उम्मीदवार डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, कुचायकोट से लोजपा के उम्मीदवार काली प्रसाद पांडेय के साथ होनी है. रात्रि विश्राम भाजपा के एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय के बंजारी स्थित आवास पर होना है. इसको लेकर प्रशासन की तरफ से अभी से ही सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. प्रशासन की तरफ से गोपालगंज परिसदन में भी जगह रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










