मैड्रिड ने सेल्टा वीगो के अजेय अभियान को रोका
मैड्रिड ने सेल्टा वीगो के अजेय अभियान को रोकामैड्रिड. रियाल मैड्रिड ने 3-1 की जीत के साथ सेल्टा वीगो को मौजूदा सत्र में पहली बार हार का स्वाद चखाया और साथ ही ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर तीन अंकों की बढ़त बना ली. विजेता टीम की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डानिलो और मार्सेलो […]
मैड्रिड ने सेल्टा वीगो के अजेय अभियान को रोकामैड्रिड. रियाल मैड्रिड ने 3-1 की जीत के साथ सेल्टा वीगो को मौजूदा सत्र में पहली बार हार का स्वाद चखाया और साथ ही ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर तीन अंकों की बढ़त बना ली. विजेता टीम की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डानिलो और मार्सेलो ने गोल दागे. सेल्टा वीगो की ओर से एकमात्र गोल मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले नोलितो ने किया. सेल्टा वीगो को दूसरे हाफ में 12 मिनट के बाद से 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जब गुस्तावो काब्राल को मैच में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया. मैड्रिड की जीत में गोलकीपर केलोर नवास की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने सेल्टा वीगो के कई हमलों को नाकाम किया. इस जीत के साथ मैड्रिड ने शीर्ष पर सेल्टा वीगो और बार्सीलोना पर तीन अंक की बढ़त बना ली है. अन्य मुकाबलों में फ्रेंच स्ट्राइकर केवन गेमेईरो की हैटट्रिक की बदौलत सेविला ने गेटाफे को 5-0 से रौंद दिया. ग्रेनाडा की टीम पर हालांकि रेलीगेशन का खतरा बरकार है. टीम ने रियाल बेतिस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










