युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
गोपालगंज नगर थाने के भितभेरवा गांव के युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को सड़क पर फेंक दिया. घटना भितभरेवा गांव की है. मृतक युवक भितभरेवां गांव के निवासी रवींद्र प्रसाद का पुत्र बलिंद्र प्रसाद था. दुर्गापूजा का मेला देखने के लिए अपने घर से निकला था. परिजनों ने थाने में हत्या की प्राथमिकी […]
गोपालगंज नगर थाने के भितभेरवा गांव के युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को सड़क पर फेंक दिया. घटना भितभरेवा गांव की है. मृतक युवक भितभरेवां गांव के निवासी रवींद्र प्रसाद का पुत्र बलिंद्र प्रसाद था. दुर्गापूजा का मेला देखने के लिए अपने घर से निकला था. परिजनों ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हालांकि पुलिस हत्या की वारदात को संदिग्ध मान रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलिंद्र प्रसाद दुर्गापूजा का मेला देखने के लिए गया था. काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचा. परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. दूसरे दिन युवक का शव पेट्रोल पंप के पास गांव में ही सड़क किनारे मिला. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










