बलिवन सागर में होगी दंगल
बलिवन सागर में होगी दंगल गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड के हजारी लाल उच्च विद्यालय, बलिवन सागर में 27 अक्तूबर को महावीरी जुलूस का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी इसके आयोजक वैद्य सुभाष चंद्र शुक्ला व पूर्व मुखिया शशि कांत शुक्ला ने दी. आयोजकों ने कहा कि 28 अक्तूबर को हजारी लाल उच्च विद्यालय परिसर में […]
बलिवन सागर में होगी दंगल
गोपालगंज : कुचायकोट प्रखंड के हजारी लाल उच्च विद्यालय, बलिवन सागर में 27 अक्तूबर को महावीरी जुलूस का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी इसके आयोजक वैद्य सुभाष चंद्र शुक्ला व पूर्व मुखिया शशि कांत शुक्ला ने दी. आयोजकों ने कहा कि 28 अक्तूबर को हजारी लाल उच्च विद्यालय परिसर में मेला (अखाड़ा ) का आयोजन होगा. 27 की रात में विजेंद्र गिरि तथा तपेश्वर चौहान के बीच दोगोला होगा.
28 अक्तूबर के दिन में वाराणासी, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, चंपारण तथा देवरिया से आये पहलवानों के बीच दंगल आयोजित की जायेगी. तिवारी मटिहनिया में 28 अक्तूबर को महावीरी जुलूस तथा 29 अक्तूबर को तिवारी मटिहनिया के हनुमान मंदिर के पास महावीरी मेला आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










