अपना जिला बदहाल, तो कैसे करेंगे विकास : हेमामालिनी

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : मथुरा की भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि जिसका गृह जिला बदहाल हो, वह पूरे सूबे को कैसे संवार सकता है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने जिले में जिसने विकास नहीं किया, बिहार का विकास वह कैसे करेगा. […]

विज्ञापन
गोपालगंज : मथुरा की भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमामालिनी ने कहा कि जिसका गृह जिला बदहाल हो, वह पूरे सूबे को कैसे संवार सकता है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपने जिले में जिसने विकास नहीं किया, बिहार का विकास वह कैसे करेगा.
बिहार में एनडीए की सरकार से ही विकास की रूप-रेखा तय होगी.मुख्यालय के वीएम फिल्ड में मंगलवार को गोपालगंज विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सुबास सिंह के पक्ष में चुनाव सभा में बोलते हुए अभिनेत्री ने कहा कि प्रदेश को लालू-राबड़ी ने मिलकर 15 वर्षों तक ठगा. बिहार को जंगलराज बना दिया. उन्होंने महागंठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन बाबू की सरकार में शिक्षा की मंदिरें कम, मधुशालाएं अधिक खुल गये. बेरोजगारी के कारण बिहार के लोग पलायन करने लगे हैं.
सीएम नीतीश कुमार पर हेमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि चाणक्य और चंद्रगुप्त के गौरवशाली बिहार को अतिपिछड़ा बना दिया.
पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बिहार में बदलाव जरूरी है. भाजपा के नेतृत्व में सरकार जरूरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास गाथा का बखान करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो विदेश में भी विकास में अग्रणी भारत की चर्चाएं होने लगी. स्थानीय विधायक सुबास सिंह को विकास की बदौलत फिर से जिताने का आह्वान किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, विधायक सुबास सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन