आस्था . थावे में महाभोग के प्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

थावे : थावे मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां सिंहासनी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से लगी कतार देर शाम तक लगी रही. रात में मंदिर परिसर में महाभोग के प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर समिति और जिला प्रशासन के आलाधिकारी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल […]

विज्ञापन

थावे : थावे मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को मां सिंहासनी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से लगी कतार देर शाम तक लगी रही. रात में मंदिर परिसर में महाभोग के प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर समिति और जिला प्रशासन के आलाधिकारी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी. थावे मंदिर में महानिशा पूजा बुधवार की रात 12 बजे होगी. महानिशा पूजा के साथ ही पूर्णाहुति के लिए हवन शुरू कर दिया जायेगा. मंदिर परिसर में हवन कुंड का बनाया गया है. मंदिर के प्रमुख पुजारी सुरेश पांडेय ने बताया कि महानिशा पूजा मंदिर परिसर में बुधवार की रात होगी.

महानिशा पूजा के साथ ही नवरात्र हवन एवं पूर्णाहुति शुरू कर दी जायेगी. थावे मंदिर में बकरे को बलि देने की परंपरा है. इस बार मंदिर के गर्भगृह में बलि चढ़ाने पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है. मंदिर परिसर के बाहर बकरे की बलि दी जायेगी. महानिशा पूजा और पूर्णाहुति के मौके पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है. जिला प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा – व्यवस्था की कमान एसएसबी और सीआरपीएफ जवानों को सौंपी है.

इसके साथ महिला पुलिस अधिकारी से लेकर दंडाधिकारी और बीएमपी के जवान तैनात किये गये हैं. प्रशासन ने मेला में अफवाह से बचने और बच्चों पर विशेष रुप से ख्याल रखने के लिए अपील किया है. थावे मंदिर में महानिशा पूजा -बुधवार की रात 12 बजे से दो बजे तक. नक्षत्र – उतराखाड नवरात्र हवन एवं पूर्णाहुति – बुधवार 8.45 से दिन भर, नक्षत्र – श्रावणा प्रतिमा विसर्जन मंत्रोच्चारण- गुरुवार सुबह से लेकर 10 बजे दिन तक, नक्षत्र-श्रावणा नवरात्र पारण – गुरुवार सुबह 7.15 बजे के बाद पूरा दिन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन