ऑब्जर्वर ने की कानून-व्यवस्था की पड़ताल
आॅब्जर्वर ने की कानून-व्यवस्था की पड़ताल फोटो न-8मीरगंज. एक नवंबर को होनेवाले चौथे चरण के मतदान को लेकर हथुआ के आॅब्जर्वर द्वारा मतदान केंद्रों का दौरा किया गया. बूथ-दर-बूथ घूम कर मतदाताओं से पूछा गया कि उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी तो नहीं. पुलिस-प्रशासन द्वारा मुहैया करायी गयी व्यवस्था से वे कितना संंतुष्ट हैं. […]
आॅब्जर्वर ने की कानून-व्यवस्था की पड़ताल फोटो न-8मीरगंज. एक नवंबर को होनेवाले चौथे चरण के मतदान को लेकर हथुआ के आॅब्जर्वर द्वारा मतदान केंद्रों का दौरा किया गया. बूथ-दर-बूथ घूम कर मतदाताओं से पूछा गया कि उन्हें मतदान करने में कोई परेशानी तो नहीं. पुलिस-प्रशासन द्वारा मुहैया करायी गयी व्यवस्था से वे कितना संंतुष्ट हैं. उन्हें किसी खास व्यक्ति अथवा प्रत्याशी द्वारा डराया-धमकाया तो नहीं जा रहा है. स्वस्थ और निष्पक्ष मतदान करने में उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं. उन्हें बताया गया कि मतदान केंद्रों पर उनके लिए क्या- क्या सुविधाएं हैं. थानाध्यक्ष अक्षय लाल सिंह यादव व पुलिस की टीम दौरे में आॅब्जर्वर के साथ थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बूथों पर व संबंधित गांवों में उपस्थित मतदाताओं में जागरूकता देखी गयी. सबने स्वच्छ व प्रलोभन रहित मतदान करने को प्रतिबद्धता व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










