कुचायकोट के 24 बूथों को लिया गोद

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट के 24 बूथों को लिया गोद क्षेत्र के प्रभावशाली लोग बूथ पर करेंगे सुविधाओं का इंतजामकई निजी स्कूलों ने भी प्रशासन के साथ आगे बढ़ाया कदमकुचायकोट : प्रखंड के 24 मतदान केंद्रों को इलाके के प्रबुद्ध लोगों ने गोद लिया है. उन्हें मतदान केंद्रों पर पानी, टेंट-समियाना, कुरसी-टेबुल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी […]

विज्ञापन

कुचायकोट के 24 बूथों को लिया गोद क्षेत्र के प्रभावशाली लोग बूथ पर करेंगे सुविधाओं का इंतजामकई निजी स्कूलों ने भी प्रशासन के साथ आगे बढ़ाया

कदमकुचायकोट : प्रखंड के 24 मतदान केंद्रों को इलाके के प्रबुद्ध लोगों ने गोद लिया है. उन्हें मतदान केंद्रों पर पानी, टेंट-समियाना, कुरसी-टेबुल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को उपलब्ध कराने में प्रशासन के साथ कई निजी स्कूलों ने भी आगे कदम बढ़ाये हैं.

इस बार शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किया गया है. ताकि हर हाल में 70 फीसदी मतदान पूरा कराया जा सके. सामुदायिक भवन, गरेयाखाल मतदान केंद्र की जिम्मेवारी सुबास अहमद, राजा राम नरहवा गंडक आफिस बूथ की जिम्मेवारी निरज कुमार राय, प्राथमिक विद्यालय तारा नरहवां बालक बूथ पर वशिष्ट राय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया मतदान केंद्र पर पारस पांडेय, उच्च विद्यालय नेचुआ जलालपुर स्थित मतदान केंद्र पर सुविधाएं जुटाने की जिम्मेवारी क्राइस मिशन स्कूल ने ली है.

मध्य विद्यालय तिवारी मटिहिनिया की जिम्मेवारी सुबास तिवारी को सौंपी गयी है. उसी तरह डाक बंगला विजयपुर के बूथ की जिम्मेवारी हृदया साह ने ली है. कन्या मध्य विद्यालय कुचायकोट की जिम्मेवारी एसबी सैनिक स्कूल ने उठाया है. कन्या मध्य विद्यालय कुचायकोट पर मुकूल पाठक, पंचायत भवन कुचायकोट पर राजेश प्रसाद, समाज सदन कुचायकोट तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर पर मधु मिलन स्वीट हाउस के प्रकाश कुमार उर्फ गुडु ने सुविधाएं देने की जिम्मेवारी ली है.

मध्य विद्यालय, बेलबनवा में श्रीकांत सिंह डिग्री कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय करमैनी गाजी की जिम्मेवारी बिहार विकास विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय ने ली है. करमैनी मुहब्बत के विद्या सागर बाल निकेतन के मनोज यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसवनापुर में धर्मेंद्र दुबे,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उचकागांव में नेशनल पब्लिक स्कूल, सामुदायिक भवन रघुपटी में निर्मल नीर के धीरज तिवारी, इब्राहिम मेमोरियल उच्च विद्यालय सासामुसा में सेंट जोसेफ स्कूल सासामुसा के अमरेंद्र दुबे ने जिम्मेवारी ली है. बीडीओ दृष्टि पाठक के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता के लिए बैठक कर लोगों को यह जिम्मेवारी सौंपी गयी. इस मौके पर विनय उपाध्याय, मदन मोहन, शिवनाथ प्रसाद, प्रकाश कुमर, दिपेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन