आदर्श बूथ पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

आदर्श बूथ पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था यहां बनाया गया है अर्धसैनिक बलों के लिए कैंपफोटो न. 20 (कल का)पंचदेवरी. पंचदेवरी में बूथों का सत्यापन करके राजकीय मध्य विद्यालय, मोतीपुर को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में शामिल कर दिया गया. कागजाती प्रक्रिया तो पूरी कर ली गयी, लेकिन धरातलीय स्थिति यह है कि […]

विज्ञापन

आदर्श बूथ पर नहीं है पेयजल की व्यवस्था यहां बनाया गया है अर्धसैनिक बलों के लिए कैंपफोटो न. 20 (कल का)पंचदेवरी. पंचदेवरी में बूथों का सत्यापन करके राजकीय मध्य विद्यालय, मोतीपुर को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में शामिल कर दिया गया. कागजाती प्रक्रिया तो पूरी कर ली गयी, लेकिन धरातलीय स्थिति यह है कि वहां मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है. पदाधिकारियों ने किस परिस्थिति में उसे आदर्श बूथ का दर्जा दिया है, यह अपने आप में एक सवाल है. इस मतदान केंद्र पर एक ऐसा चापाकल लगा है, जो पानी के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में बालू भी देता है. चुनाव के दिन मतदाताओं एवं चुनावकर्मियों के लिए पेयजल की व्यवस्था कहां से होगी, अब तक इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. इतना ही नहीं चुनाव के दौरान अर्धसैनिक बलों के लिए कैंप की व्यवस्था इसी मतदान केंद्र पर की गयी है. कुछ ही दिनों बाद बटालियन के पहुंच जाने के बाद 90 जवानों के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो जायेगा. प्रधानाध्यापक विजय शुक्ल ने बताया कि इस समस्या को लेकर एक माह पूर्व ही प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी. इस संबंध में बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिनों के अंदर वहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर दी जायेगी. इसके लिए पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया गया है. चुनाव के दिन किसी को कोई परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन