गांव से शहर तक बह रही आस्था की बयार
गांव से शहर तक बह रही आस्था की बयार हर शिश झुक रहा देवी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन देवी जी का लोगोसंवाददाता, गोपालगंजया देवी सर्व भूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता़ ..नवरात्र में गांव से शहर तक हर जगह आस्था और भक्ति की बयार बह रही है. अहले सुबह से लेकर देर शाम तक घर से […]
गांव से शहर तक बह रही आस्था की बयार हर शिश झुक रहा देवी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन देवी जी का लोगोसंवाददाता, गोपालगंजया देवी सर्व भूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता़ ..नवरात्र में गांव से शहर तक हर जगह आस्था और भक्ति की बयार बह रही है. अहले सुबह से लेकर देर शाम तक घर से लेकर मंदिरों तक देवी के वैदिक मंत्र और आरती गूंज रही है. नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को हर जगह भक्ति का नजारा अहले सुबह से देर शाम तक बना रहा. बूढ़े, बच्चे, जवान सभी मां देवी के भक्ति में लगे हुए है. यहां हर शीश मां के चरणों में झुक रहा है. सुबह में पूजा-पाठ जहां हो रहा है, वहीं शाम को युवतियों की टोली देवी मंदिरों में दीप प्रज्वलन के लिए उमड़ रही है. वहीं, पूजा पंडालों में पूजा – अर्चना के बीच कलाकार अंतिम रूप देने में लगे हैं. हर जगह लोग इन दिनों देवी की भक्ति में रमे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










