एक लाख रुपये के लिए पत्नी को निकाला

Updated:
विज्ञापन

एक लाख रुपये के लिए पत्नी को निकाला गोपालगंज. दहेज में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव की जुबैदा खातून की शादी सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर के असगर के साथ दो वर्ष […]

विज्ञापन

एक लाख रुपये के लिए पत्नी को निकाला गोपालगंज. दहेज में एक लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया टोला गांव की जुबैदा खातून की शादी सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर के असगर के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के समय ही दहेज में एक लाख रुपये की मांग की गयी थी. दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की उसी समय विदाई नहीं करायी जा रही थी. रिश्तेदारों एवं गांवों वालों की पंचायत के बाद विदाई तो हुई, लेकिन ससुराल जाते ही लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है. इधर, पति ने उसे मारपीट कर निकाल दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन