व्यापमं का भूत बिहार लाना चाहती है भाजपा: कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

व्यापमं का भूत बिहार लाना चाहती है भाजपा: कांग्रेसपटना. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह भाजपा व्यापमं का भूत बिहार में लाना चाहती है़ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील […]

विज्ञापन

व्यापमं का भूत बिहार लाना चाहती है भाजपा: कांग्रेसपटना. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की तरह भाजपा व्यापमं का भूत बिहार में लाना चाहती है़ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की है़ बिहार की जनता मध्य प्रदेश की तरह लाखों नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते नहीं देख सकती है़ इसलिए जनता ने पहले चरण के चुनाव में भाजपा को नकार दिया है़ उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर व्यापमं घोटाले में ऊंगली उठ रहे शिवराज सिंह चौहान बिहार में भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे है़ं इससे भाजपा नेताओं की मंशा साफ तौर पर जाहिर होता है कि ये लोग भ्रष्टाचारियों व घोटालेबाज को संरक्षण देते है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन