चार प्रखंडों ने नहीं भेजा आवेदन
चार प्रखंडों ने नहीं भेजा आवेदन नवोदय प्रवेश चयन परीक्षा जनवरी में संवाददाता, गोपालगंजजवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा जनवरी में होगी. इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं से आवेदन डीइओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश पूर्व में सभी बीइओ को दिया जा चुका है. बावजूद चार प्रखंडों द्वारा अभी तक […]
चार प्रखंडों ने नहीं भेजा आवेदन नवोदय प्रवेश चयन परीक्षा जनवरी में संवाददाता, गोपालगंजजवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग छह में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा जनवरी में होगी. इसके लिए संबंधित छात्र-छात्राओं से आवेदन डीइओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश पूर्व में सभी बीइओ को दिया जा चुका है. बावजूद चार प्रखंडों द्वारा अभी तक आवेदन जमा नहीं किया गया है. विदित हो कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वर्ग पांच के आवेदन पत्र जमा है. भरे हुए आवेदन पत्रों को संबंधित बीइओ के यहां जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी.80 सीटों के लिए होगी चयन परीक्षा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में सत्र 2016-17 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में उत्तीर्ण 80 छात्र-छात्राओं को ही नामांकित किया जायेगा. इसमें छात्राओं के लिए नियमानुसार सीट आरक्षित है.छात्र-छात्राओं के आधार पर बनेंगे परीक्षा केंद्र छात्र -छात्राओं द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों को डीइओ कार्यालय द्वारा निर्देशित स्थान पर भेजा जायेगा. संख्या के अनुरूप ही परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. परीक्षार्थियों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रहेगा. जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा तैयार प्रवेशपत्र अभ्यर्थी को संबंधित बीइओ द्वारा दिया जायेगा. यदि किसी अभ्यर्थी को चयन परीक्षा की तिथि के एक सप्ताह पूर्व तक प्रवेशपत्र न मिले, तो वह उसके लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, बीइओ व डीइओ से संपर्क कर सकते हैं.इन प्रखंडों का आवेदन है जमा प्रखंड आवेदन पत्रों की संख्या पंचदेवरी 84कुचायकोट 189बरौली 157उचकागांव 162मांझा 132सिधवलिया 112बैकुंठपुर 154कटेया 92फुलवरिया 94हथुआ 140जहां से आवेदन पत्र नहीं आये प्रखंड भोरे थावे विजयीपुर गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










