व्यय पर नजर रखने के लिए सर्विलांस टीम गठित

Updated:
विज्ञापन

व्यय पर नजर रखने के लिए सर्विलांस टीम गठित गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च पर आयोग की नजर होगी. इसके लिए व्यय प्रेक्षक के अलावा सहायक व्यय प्रेक्षक, माइक्रो व्यय प्रेक्षक बीडीओ सर्विलांस टीम की नजर होगी. थ्री लेयर सुरक्षा में खर्च का अाकलन किया जायेगा. विभागीय सूत्रों की मानें, तो […]

विज्ञापन

व्यय पर नजर रखने के लिए सर्विलांस टीम गठित गोपालगंज. विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च पर आयोग की नजर होगी. इसके लिए व्यय प्रेक्षक के अलावा सहायक व्यय प्रेक्षक, माइक्रो व्यय प्रेक्षक बीडीओ सर्विलांस टीम की नजर होगी. थ्री लेयर सुरक्षा में खर्च का अाकलन किया जायेगा. विभागीय सूत्रों की मानें, तो एक – एक प्रत्याशी पर नजर रखने के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा प्रेक्षक के सहयोग के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सहायक प्रेक्षक व एक माइक्रो व्यय प्रेक्षक तैनात होंगे. आयोग ने व्यय प्रेक्षक को अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है. प्रेक्षक क्षेत्र में घूम कर प्रत्याशियों के खर्च का सही आकलन करते हुए रजिस्टर का संधारण करेंगे. इसके अलावा सर्विलांस टीम को जिम्मेवारी सौंपी गयी है कि वे चुनाव के दौरान आयोजित होनेवाले जुलूस, सभा, रैली, नुक्कड़ सभा जैसे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करायेंगे तथा उसकी सीडी आयोग की टीम को सौंपेंगे. प्रत्याशियों के खर्च का आकलन स्वायर्ड के अलावा स्टेटिक्स सर्विलांस टीम भी करेगी. विधानसभा क्षेत्र सहायक व्यय प्रेक्षक माइक्रो व्यय प्रेक्षकबैकुंठपुर विजय कुमार राय आकाश कुमारबरौली दुधनाथ उपाध्याय आशीष रंजनगोपालगंज रामाशंकर सिंह अजय कुमारकुचायकोट सुदीन कुमार विकास कुमारभोरे सुबोध श्रीवास्तव अनिल कुमारहथुआ संजय कुमार शर्मा शशिकांत सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन