डाकघर की जमीन की पैमाइश शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भोरे : भोरे थाना परिसर में चल रही चहारदीवारी के निर्माण कार्य को रोक डाकघर की जमीन की पैमाइश शुरू करा दी गयी है. बता दें कि डाकघर के पास ही भोरे थाना स्थित है. थाना परिसर को चहारदीवारी से घेरा जा रहा है. इस पर डाकघर ने आपत्ति जतायी थी. डाकघर के नाम से […]
विज्ञापन
भोरे : भोरे थाना परिसर में चल रही चहारदीवारी के निर्माण कार्य को रोक डाकघर की जमीन की पैमाइश शुरू करा दी गयी है. बता दें कि डाकघर के पास ही भोरे थाना स्थित है.
थाना परिसर को चहारदीवारी से घेरा जा रहा है. इस पर डाकघर ने आपत्ति जतायी थी. डाकघर के नाम से 138 डिसमिल जमीन है. इस आशय की खबर प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित की.
इसके बाद अंचल कार्यालय द्वारा अमीन की बहाली कर पैमाइश शुरू करायी गयी. पहले दिन थाने के पश्चिमी छोर से मापी शुरू की गयी.
मौके पर अंचल निरीक्षक ने बताया कि मापी के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि डाकघर की जमीन पर आम लोगों ने कब्जा जमा लिया है या फिर थाना परिसर में उसकी जमीन है. पैमाइश के बाद अतिक्रमण को खाली कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










