मांझा में छह लाख की संपत्ति चुरा ले गये चोर
मांझा : थाना क्षेत्र के मांझा नया बाजार में रविवार की रात चोरों ने एसबेस्टस तोड़ कर चार दुकानों से छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. लक्ष्मण दूबे की मोबाइल दुकान से दो लाख का कूपन व डेढ़ लाख कैश, लैपटॉप सहित लगभग लगभग पांच लाख की संपत्ति, जबिक संजय कुमार की कपड़ा […]
मांझा : थाना क्षेत्र के मांझा नया बाजार में रविवार की रात चोरों ने एसबेस्टस तोड़ कर चार दुकानों से छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली.
लक्ष्मण दूबे की मोबाइल दुकान से दो लाख का कूपन व डेढ़ लाख कैश, लैपटॉप सहित लगभग लगभग पांच लाख की संपत्ति, जबिक संजय कुमार की कपड़ा दुकान से 10 हजार नकद व 25 हजार का कपड़ा तथा राजेश कुमार के फोटो स्टेट की दुकान से एक लैपटॉप तथा दिनेश प्रसाद की दुकान से भी चोरी की गयी है.
गौरतलब हो कि पूर्व में भी मांझा बाजार के पवन सोनी की दुकान से चोरी कर ली गयी थी. चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है. वहीं, पुलिस अबतक किसी भी चोर को पकड़ने में सफलता नहीं प्राप्त कर सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










