आपका रक्त बचा सकता है किसी की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर गोपालगंज : रक्तदान करें जीवनदान करें, प्रत्येक रक्तदान जीवन का उपहार है. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर गुरुवार को सदर अस्पताल में लायंस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का नेतृत्व डाॅ शमीम परवेज ने किया. उक्त अवसर पर रैली के माध्यम से लोगों […]
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर
गोपालगंज : रक्तदान करें जीवनदान करें, प्रत्येक रक्तदान जीवन का उपहार है. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर गुरुवार को सदर अस्पताल में लायंस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का नेतृत्व डाॅ शमीम परवेज ने किया. उक्त अवसर पर रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया गया.
शिविर में लायंस क्लब के कई सदस्यों ने रक्तदान किया. रक्तदान करनेवालों में लायंस राजीव कुमार सिंह, लायंस संजय, लायंस सुधीर, लायंस वर्णवाल आदि शामिल हैं. ब्लड रेड क्रॉस सोसाइटी को डोनेट किया गया. लायंस क्लब की अध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि आपका रक्त किसी को जान बचा सकता है.
इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को कम-से-कम छह माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्य परमात्मा सिंह, संजीव कुमार, पिंकी, राजेश शर्मा, राजेश प्रसाद, अब्दुल सलाम, संजय कुमार राय, नरेंद्र कुमार पंकज, शशिकांत गुप्ता,हेेमंत पाठक, विजय केडिया, प्रदीप केडिया सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










