वाहन जांच के दौरान 29 लाख रुपये जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यूको बैंक के कैशियर के पास से मिली 20 लाख की राशि आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी गोपालगंज/ थावे : िजले में वाहन जांच के दौरान गुरुवार को 29 लाख रुपये जब्त िकये गये. थावे में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 22 लाख रुपये जब्त किये हैं. 20 लाख रुपये यूको बैंक […]
विज्ञापन
यूको बैंक के कैशियर के पास से मिली 20 लाख की राशि
आयकर विभाग की टीम
जांच में जुटी
गोपालगंज/ थावे : िजले में वाहन जांच के दौरान गुरुवार को 29 लाख रुपये जब्त िकये गये. थावे में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 22 लाख रुपये जब्त किये हैं.
20 लाख रुपये यूको बैंक के कैशियर का बताया जा रहा है. पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया ने बताया कि आयकर विभाग की टीम और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. गुरुवार को थावे मोड़ पर मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच चल रही थी.
इसी क्रम में आइ-10 गाड़ी की जांच के दौरान 20 लाख रुपये बरामद किये गये. गाड़ी पर सवार व्यक्ति भोरे थाने के कल्याणपुर गांव के रौशन कुमार गुप्ता यूको बैंक के कैशियर हैं. पूछताछ में उन्होंने कहा कि रुपया बैंक के लिए ले जाया जा रहा था. पुलिस साक्ष्यों को खंगाल रही है. वहीं, बड़हड़िया थाना क्षेत्र के गौसिहाता गांव के फारुख आलम की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये बरामद किये गये, जबकि मीरगंज थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव के जमील अख्तर की बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपये जब्त किये गये है.
पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है. जांच में अगर प्रमाण उपलब्ध कराया जाता है, तो राशि को विमुक्त किया जायेगा, अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इधर, पुलिस की टीम ने मीरगंज के संवरेजी के रहनेवाले संतोष कुमार सिंह के पास से 50800 रुपये बरामद किये हैं, जबकि जिगना टोला मीरगंज के अनिल प्रसाद के पास से 50 हजार रुपये बरामद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










