नहीं बना डेंगू वार्ड, पटना रेफर
गोपालगंज : जिले में डेंगू रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दो से तीन दिनों के अंतराल पर एक से दो केस मिल रहे हैं. साथ ही कालाजार के हर रोज रोगी सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं. प्रभावित इलाके में डीडीटी का छिड़काव कार्य भी बंद हो चुका है. ऊपर से जापानी इंसेफ्लाइटिस […]
गोपालगंज : जिले में डेंगू रुकने का नाम नहीं ले रहा है. दो से तीन दिनों के अंतराल पर एक से दो केस मिल रहे हैं. साथ ही कालाजार के हर रोज रोगी सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं. प्रभावित इलाके में डीडीटी का छिड़काव कार्य भी बंद हो चुका है.
ऊपर से जापानी इंसेफ्लाइटिस एवं स्वाइन फ्लू का खतरा मंडरा रहा है. निकट में दुर्गापूजा, दीपावली व छठ त्योहार भी है. ऐसे में बड़ी संख्या में दूर प्रदेश में रह रहे लोगों का घर आना होता है. इस स्थिति में बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ गया है.
हालांकि राज्य स्वास्थ्य विभाग सिविल सर्जन को डेंगू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर पहले ही अलर्ट कर चुका है. इधर, नगर पर्षद डेंगू मच्छरों को नष्ट करने के लिए पहला राउंड फॉगिंग पूरा कर चुका है.
बीच में कर्मियों के साथ फॉगिंग कराने के विवाद में मारपीट किये जाने से बंद है. बुधवार से शहर में फॉगिंग कार्य भी बंद है. शहर के कई मुहल्लों में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










