भोरे में वाम दलों ने किया साझा कार्यकर्ता कन्वेंशन
भोरे : इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी वाम दलों ने साथ मिल कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसी को लेकर सभी वाम दलों का भोरे में साझा कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं से स्थानीय चुनावी मुद्दे के बारे में चर्चा की गयी. मंगलवार को स्थानीय गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के खेल […]
भोरे : इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी वाम दलों ने साथ मिल कर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसी को लेकर सभी वाम दलों का भोरे में साझा कार्यकर्ता कन्वेंशन हुआ,
जिसमें कार्यकर्ताओं से स्थानीय चुनावी मुद्दे के बारे में चर्चा की गयी. मंगलवार को स्थानीय गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया,
जिसकी अध्यक्षता माले नेता श्रीराम कुशवाहा ने की. पटना से सीपीएम के पोलित ब्यूरो सदस्य नंदकिशोर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सत्तारूढ़ दल के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में परिवर्तन रैली की.
पीएम पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके द्वारा देश में ही परिवर्तन किया जा रहा है. प्याज की बढ़ती कीमत ने आज सब की आंखों में आंसू ला दिया है.
बिहार में महागंठबंधन में शामिल राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर उन्होंने जाति एवं परिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं, कंवेंशन को संबोधित करते हुए माले नेता सुभाष पटेल ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुद्दे पर उनकी राय मांगी. मौके पर सीपीएम नेता सच्चिदा नंद ठाकुर, कमलेश प्रसाद, सुनील कुमार, लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










