नगर पर्षद पांच दिन बाद करायेगा फॉगिंग
संवाददाता : गोपालगंज शहरवासियों को डेंगू के डंक से बचने के लिए नगर पर्षद फिलहाल फॉगिंग नहीं करायेगा. फॉगिंग के लिए अभी पांच दिन और इंतजार करना होगा. तक तब मच्छरों से बचने के लिए उपाय खुद से करने होंगे. बारिश के बाद गड्ढों में पनपते डेंगू के लार्वा बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है. […]
संवाददाता : गोपालगंज शहरवासियों को डेंगू के डंक से बचने के लिए नगर पर्षद फिलहाल फॉगिंग नहीं करायेगा. फॉगिंग के लिए अभी पांच दिन और इंतजार करना होगा.
तक तब मच्छरों से बचने के लिए उपाय खुद से करने होंगे. बारिश के बाद गड्ढों में पनपते डेंगू के लार्वा बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है. रोकथाम के लिए इस समय फॉगिंग करानी आवश्यक है.
शहर के कई मुहल्लों में डेंगू के पीड़ित पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं. बावजूद इसके नगर पर्षद ने फॉगिंग कराने का काम शुरू नहीं किया. शहरी क्षेत्र में नगर पर्षद को डेंगू से रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया था, जबकि ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य विभाग को फॉगिंग करानी थी.
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाके में फॉगिंग का कार्य शुरू कर दिया है. इधर, नगर पर्षद फॉगिंग कराने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाने में लगा है. डेंगू की रोकथाम के लिए पहले से तैयारी नहीं की गयी,
जिससे लार्वा पनपने की आशंका बनी है. इस संबंध में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में फॉगिंग कराने का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा.
फॉगिंग मशीन और पर्याप्त संसाधन के लिए चार – पांच दिन का समय लग सकता है. सदर अस्पताल में पहुंच रहे डेंगू के संदिग्ध रोगी डेंगू के डंक से खौफ में लोग साधारण बुखार होने पर भी जांच कराने के लिए सदर अस्पताल में पहुंच रहे हैं.
सदर अस्पताल के ओपीडी में दो मंजिले पर डेंगू के संदिग्ध रोगियों की जांच की जा रही है. सोमवार को ओपीडी में साधारण बुखार, डायरिया, कालाजार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक पहुंची, जिलकी जांच के बाद चिकित्सकों ने उपचार कराने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










