घर चाहिए तो आज से करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

हाउस फॉर ऑल योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी गोपालगंज : हाउस फॉर ऑल योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पर्षद ने तैयारी शुरू कर दी है. इस योजना का लाभ लेने के लिए शनिवार से आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए नप ने आवेदन लेनेवाले कर्मियों की टीम गठित की है. 28 […]

विज्ञापन
हाउस फॉर ऑल योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी
गोपालगंज : हाउस फॉर ऑल योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर पर्षद ने तैयारी शुरू कर दी है. इस योजना का लाभ लेने के लिए शनिवार से आवेदन लिये जायेंगे. इसके लिए नप ने आवेदन लेनेवाले कर्मियों की टीम गठित की है.
28 वार्डो वाले नगर पर्षद में कुल 12 टीमें बनायी गयी हैं, जो आवास के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करेगा. टीम के सभी कर्मियों को शुक्रवार को एसएस बालिका उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने सभी कर्मियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण प्राप्त कर ये कर्मी शनिवार से आवेदन जमा करने के कार्य में लग जायेंगे.
क्या है आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हाउस फॉर ऑल कार्यक्रम के तहत शहर के उन सभी लोगों को आवास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध करायी जायेगी, जिनका आवास 30 वर्ग मीटर से कम में है.
लाभुकों को दो लाख की राशि मिलेगी, जिसमें 1.5 लाख केंद्र व 50 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार देगी. इस योजना का लाभ सामान्य और आरक्षित सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा, जिनका मकान कच्च-पक्का 30 वर्ग मीटर से कम में है या मकान नहीं हैं.
क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
हाउस फॉर ऑल योजना के क्रियान्वयन के लिए कर्मियों की टीम गठित कर दी गयी है. शनिवार से आवेदन लेना प्रारंभ कर दिया जायेगा. यह योजना सबके लिए है. नगर पर्षद शहर के सभी जरूरत मंदों से आवेदन पत्र आमंत्रित करता हैं.
मनोज कुमार पवन
कार्यपालक पदाधिकारी, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन